Breaking
शनि. मई 16th, 2026

जगदलपुर @ सरकार की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के परिणामस्वरूप दण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 210 माओवादी कैडर, जिनमें कई बड़े सदस्य भी शामिल हैं, हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।यह कदम सरकार के मार्गदर्शन में पुलिस, सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन और जागरूक समाज के निरंतर एवं ईमानदार प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है।शांति, संवाद और विकास पर केंद्रित पहल ने अनेक कैडरों को सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर किया है।

इन कैडरों के औपचारिक पुनर्समावेशन समारोह का आयोजन शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे, रिजर्व पुलिस लाइन, जगदलपुर (जिला बस्तर) में किया जाएगा।इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, माननीय उपमुख्यमंत्री एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री/गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएगी।

सरकार ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और नागरिक समाज का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने शांतिपूर्ण और समृद्ध बस्तर की दिशा में सकारात्मक भूमिका निभाई है।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *