Breaking
Fri. Nov 21st, 2025

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । इस बार महिला दिवस को खासतौर से मनाते हुए कुसुमकसा में जनपद सदस्य संजय बैस और उनके साथियों ने घर जाकर ऐसी चुनिंदा महिलाओं का सम्मान किया, इनकी वजह से कुसुमकसा का काफी नाम हुआ है। और आज भी वह महिलाएं कर्मयोगी की तरह अपना कर्तव्य निभा रही हैं और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कुसुमकसा का नाम रोशन कर रही है। ऐसे चुनिंदा महिलाओं को घर जाकर उनका सम्मान करते हुए लोगों को उनकी उपलब्धि भी बताई गई। जैसे स्कूल में शिक्षिका का सम्मान हुआ। पढ़ रहे बच्चों को बताया गया कि कैसे शिक्षिका का लगाव इस गांव से है। उनकी पढ़ाने के तरीके से कई बच्चों का भविष्य सँवरा है तो वही मानस गान में पूरे छत्तीसगढ़ में ख्याति प्राप्त करने वाली मानस कोकिला के नाम से जाने जाने वाली महिला गिरजा देवी शर्मा का भी सम्मान किया गया। इसी तरह अन्य महिलाओं का सम्मान हुआ।

जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि महिलाओं का सम्मान पूरे गांव का सम्मान होता है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में आगे आ रहे हैं। महिलाओं को इसी तरह प्रोत्साहित करने की जरूरत है। आज उनका दिवस है इसलिए आज का दिन उनके नाम पर करने के लिए हमने उनके हौसले जज्बे और उनके काम को सराहाते हुए उन्हें घर पहुंच कर सम्मानित किया। साल श्रीफल भेंट कर उनके चरण स्पर्श कर हमने उनसे आशीर्वाद लिया, यह हमारे लिए बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण था। महिला दिवस के अवसर पर जनपद सदस्य संजय बैस ने कुसुमकसा के महिलाओ का घर घर जाकर शाल श्रीफल देकर सम्मान किये। सम्मान की प्रथम पंक्ति में श्रीमती गिरजा देवी शर्मा जिन्हें मानस कोकिला के सम्मान से पूरे छतीसगढ़ में नवाजा गया और कुसुमकसा का नाम रोशन किये उनका सम्मान किया गया। सम्मान की कड़ी सुश्री गीता गुप्ता का भी सम्मान किया गया। जिन्होंने पूरे जीवनकाल कुसुमकसा में सेवा दिए। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए श्रीमती गांगुली मैडम का सम्मान शाल और श्रीफल देकर किये। उन्हें सेवा भाव के नाम से जाना जाता है। सम्मान कुसुमकसा की प्रथम महिला सरपंच फुलबत्ति रावटे का भी हुआ। कुसुमकसा की सबसे बुजुर्ग महिला कंशा बाई साहू जिन्होंने संघर्ष भरे जीवन को चुनौती मानकर अपने परिवार को खड़ा किया। सम्मान की अंतिम कड़ी में नर्स पुष्पा सपाटे का सम्मान किये। सम्मान के बाद संजय बैस ने कहा कि ये महिलाएं हमारे गाँव की गौरव है। इनका सम्मान करके मैं अपने आप को धन्य समझ रहा हूं। महिलाएं इस आदर्श समाज में अपने काबलियत के दम पर लोहा मनवा रही है। इनका सम्मान आज ही की दिन न होकर निरन्तर होना चाहिये। इस सम्मान समारोह में डॉ नसीम खान विनोद सोनी योगेंद्र सिंह कमलकांत साहू कमलेश सिन्हा मौजूद रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed