Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/दल्लीराजहरा । वर्ष 2008-2010 के कनिष्ठ अधिकारियों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर BSP officers association द्वारा आज माइंस आफिस के सामने मौन प्रदर्शन किया गया। BSP की नई प्रमोशन पालिसी के तहत वर्ष 2008 तथा 2010 में लगभग 800 कर्मचारियों को ई जीरो बनाया गया। कर्मचारियों का वेतन समझौता वर्ष 2012 में हुआ।
अधिकारियों का वेतन समझौता नहीं हुआ।इस वजह से ये ई जीरो अधिकारी अपने ही जूनियर कर्मचारियों से वेतन के मामले में पिछड़ गए। officers association द्वारा लगातार इस मामले को उठाऐ जाने के बावजूद नऐ वेतन समझौता में भी यह विसंगति बरकरार ही रही, इसीलिए चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत यह मौन प्रदर्शन किया गया। अगले चरण में काली पट्टी बांध कर काम किया जाएगा।
आज के प्रदर्शन में श्री नितीश छत्री, वेणुगोपाल देवांगन, प्रवीण रामटेके, दिलीप राऊतकर आनंद तिवारी,राम कापरे,ऐस के व्यास, सुरेश पेरे ,शिवेश,ऐस रघुवंशी, गजभिए, अमित सिन्हा, रमेश हेडाऊ,सिरवैया, अरूण कुमार,बीजू जॉर्ज आदि सम्मिलित थे ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *