Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाने वाला राजिम में मांघी पुन्नी मेला का आज विधिवत दिप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने शुभारंभ किया. इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विशेष अतिथि के रुप में विधायक धनेंद्र साहू एवं राजिम के विधायक अमितेश शुक्ल उपस्थित रहे.

राजिम पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत ने भगवान राजीवलोचन मन्दिर में भगवान राजीवलोचन एवं भक्ति माता राजिम की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं उन्नति की मनोकामना की तत्पश्चात वे त्रिवेणी संगम में पहुंच महा आरती में भाग लिया।

छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला आज 16 फरवरी से प्रारम्भ हुआ जो 01 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा. आज माघी पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पैरी सोढ़ूर और महानदी में तडके सुबह से डुबकी लगाकर ईश्वर से सुखमय जीवन की कामना की।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *