Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

 

Nbcindia24/बालोद जिले के अंतिम छोर व दुर्ग जिले से लगा तिलखैरी गांव से होकर जाने वाली तांदुला नदी पर बने स्टॉप डेम में नहाने के दौरान दो भाई डूब गए जिसमें से देवेंद्र निषाद 12 वर्षीय तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे हैं तो वही बड़े भाई उमाशंकर निषाद 14 वर्षीय पानी की लहरों के बीच डूब गए हैं जिसकी सूचना मिलते ही अर्जुन्दा पुलिस मौके पर पहुंच मोर्चा सम्हाल दुर्ग व बालोद जिले की नगर सैनिक टीम की गोताखोरों को लापता बालक की तलाश के लिए बुलवा रेस्क्यू जारी कर दिया गया है।

संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद व थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू

वही छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव व क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद को जैसे ही तांदुला नदी में युवक के डूबने की जानकारी मिली तो तत्काल मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर पहुंच आला अधिकारियों को तत्काल रेस्क्यू करने निर्देशित कर मौके पर डटे हुए हैं।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *