Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

Nbcindia24/Balod/ वीरेंद्र भारद्वाज दल्ली राजहरा/ भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी से केवटी से दल्ली होकर दुर्ग रायपुर जाने वाली ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग की है जिस पर सांसद ने अति शीघ्र रेल्वेअधिकारियों से बात कर पुनः पहले की तरह ट्रैन चालू करने की बात कही। ज्ञात हो लॉक डाउन के समय ट्रैन बन्द कर दी गयी थी जिससे पुनः चालू कारने पर केवल एक टाइम चलाया जा रहा था। गोविंद वाधवानी ने बताया केवल एक समय ट्रैन चलने से यात्रियों को बहुत से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है त्योहार के सीजन होने से बसों में भी भीड़ हो जाती है जिससे बहुत से यात्री यात्रा से वंचित रह जाते है। जनता की मांग को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने ये मांग की है कि ट्रैन को पुनः पहले जैसे चलाया जाए और कोविड 19 के कारण भीड़ एकत्रित ना हो करके 2 टिकट काउंटर भी खोला जाए।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *