Breaking
Sat. Nov 15th, 2025

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के विधायक भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। आज सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने राजधानी रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नद कुमार बघेल के निधन पर दुख जताया है।

पिताजी के निधन की सूचना पर भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर है निधन की सूचना मिलते ही वे रायपुर दोपहर के समय लौट रहे हैं। नंदकुमार बघेल को ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी थी। 21 अक्टूबर 2023 बालाजी हॉस्पिटल मोवा रायपुर में भर्ती हुए तो उन्हें दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया था और पूरे शरीर में इन्फेक्शन फैला था जिसे सेप्टिसिमिया कहते हैं। जिसकी वजह से नंदकुमार बिस्तर में पड़ गए और इन्हें वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़ी बहन अमेरिका में है वहा सें आने के बाद 10 जनवरी को अंतिम संस्कार किया जायेगा.

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैl उन्होंने मृत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

 

प्रियंका गाँधी ने श्री नंदकुमार बघेल के निधन पर जताया शोक

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी के पिता श्री नंदकुमार बघेल जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed