Breaking
रवि. मई 3rd, 2026

कोरोना कॉल में बेरोजगारी से जूझने वाले सेन समाज के 118 परिवार को संसदीय सचिव ने वितरण किया 5 लाख 90 हजार रुपए का चेक

BALOD/ कोरोना काल जैसी आपदा में भयावह स्थिति से गुजरने वाले सेन समाज के 118 परिवार को संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मंगलवार को गुंडरदेही के सामुदायिक भवन में 5 लाख 90 हजार रुपए का चेक वितरण किया। बता दें सेन समाज के द्वारा कोरोना काल में बेहद खराब स्थिति से गुजरने वाले परिवारों के लिए मदद की मांग की गई थी। जिसके बाद विधायक निषाद की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से सहायता की गई। इस अवसर पर सेन समाज के द्वारा गुंडरदेही में कार्यक्रम आयोजित कर निषाद का सम्मान किया गया।

वहीं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद के प्रति आभार व्यक्त किया।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *