Breaking
Thu. Nov 20th, 2025

छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में लगातार दूसरे वर्ष गांवों से लेकर प्रदेश स्तर पर भव्य रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को संसदीय सचिव एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ईरागुड़ा (गुंडरदेही) में भगवान रामचंद्र की पूजा-अर्चना कर जनपद स्तरीय दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामायण का हमारे छत्तीसगढ़ में विशेष महत्व है। प्रदेश में भगवान श्री राम के अनेक स्थानों पर चरण पड़े है। इन जगहों पर राज्य सरकार द्वारा राम वन गमन पथ बनाया जा रहा है। इन्हें को पर्यटनपथ के तौर विकसित किया जा रहा है।

हमारे यहां श्री राम को भांचा के रूप में पूजने की परंपरा

संसदीय सचिव श्री निषाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्री रामचंद्र का ननिहाल है। इसलिए हमारे आराध्य श्री राम को यहां भांचा के रूप में पूजा जाता है। यह परंपरा सिर्फ हमारे यहां ही है। इसलिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी इस संस्कृति और सभ्यता को बचाने के लिए ग्राम स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक रामायण मंडली को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे पूरे राज्य में राममय वातावरण का संचार हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, जनपद सदस्य श्रीमती ममता निजानंद चन्द्रकार, नारायण साहू, सलीम खान, सरपंच योगेश चन्द्राकर तरुण पारकर मौजूद रहे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed