Breaking
Sat. Nov 22nd, 2025

बालोद/ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह बालोद विकासखण्ड के पाकुरभाट, परसोदा, पड़कीभाट और सिवनी गाॅव में पहुॅचकर गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग के लिए गिरदावरी के कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस कार्य को त्रुटिरहित ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, एस.डी.एम. गंगाधर वाहिले सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ग्राम पाकुरभाट में किसानों के खेतों में पहुॅचकर मौके पर उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी से गिरदावरी के कार्य के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेेक्टर ने राजस्व अभिलेख का अवलोकन एवं नक्शा और खसरा का मिलान कर मौके पर किसानों द्वारा बोये गए फसल का जाॅच किया। जाॅच के दौरान उन्होंने हल्का पटवारी द्वारा की गई खसरा में फसल प्रविष्टी का मिलान किया।

डाॅ. सिंह ने संबंधित खसरा में वृक्ष होने पर उनका अनिवार्य रूप से खसरा में प्रविष्टि करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रिकार्ड एवं मौके का मिलान समान होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को खेतों में पहुॅचकर फसलों का अवलोकन करने तथा गन्ना एवं धान फसलों की अलग-अलग सूची दर्ज करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर डाॅ. सिंह ग्राम परसोदा, पड़कीभाट एवं सिवनी में किसानों के खेतों में पहुॅचकर गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी से गिरदावरी के कार्य के संबंध में जानकारी ली एवं राजस्व अभिलेख व किसानों द्वारा बोये गए फसल का अवलोकन कर किसानों से बातचीत कर खेती-किसानी के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने किसानों को रासायनिक खाद एवं कीटनाशक दवाईयों के स्थान पर अधिक से अधिक जैविक खाद एवं गोमूत्र का उपयोग करने की सलाह भी दी। उन्होंने एस.डी.एम. गंगाधर वाहिले को गिरदावरी कार्य का सतत् माॅनीटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed