Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा ।  स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा 25 मई से 25 जून तक छह रोग (टीवी )का खोज अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर रेखु राम साहू ने बताया कि सन 2023 तक छत्तीसगढ़ राज्य को टीवी मुक्त करने का यह अभियान खोजी दल के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारी एवं मितानिओं के द्वारा घर घर जाकर संभावितो का सर्वे किया जा रहा है । यदि आप , आपके परिवार या आसपास यह लक्षण पाया जाता है तो कृपया आप सर्वे टीम को जरूर बताएं । टीवी रोग के संभावित लक्षण इस प्रकार से हैं लगातार 2 सप्ताह तक खांसी आना, भूख ना लगना, वजन घटना ,शाम को पसीना आना ,रात को बुखार आना ,छाती में दर्द होना, कभी-कभी बलगम के साथ खून आना यह टीवी रोग के संक्रमण का लक्षण है। यह बीमारी हवाओं से फैलता है। यदि किसी व्यक्ति के ऊपर इस तरह के लक्षण पाए जाते हैं तो कृपया आप अति शीघ्र सरकारी अस्पताल से संपर्क करें सरकार के द्वारा पूरा जांच तथा दवाई निशुल्क दिया जाता है।
” जन जन का यह नारा ,टीवी मुक्त हो देश हमारा ।
टीवी से बचाव करें अपना ख्याल रखें।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *