Breaking
शनि. मई 16th, 2026

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोददल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जमही टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे बाइक सवार तीन युवक कुसुमकसा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जमही टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे खड़ी अज्ञात ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान विनोद हल्बा, प्रशांत हल्बा और हरीश हल्बा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों गुजरा गांव के निवासी थे और किसी काम से कुसुमकसा गए हुए थे, जहां से वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सिर में आई गंभीर चोटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस के माध्यम से शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक चालक की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ी अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। 

क्षेत्र में शोक की लहर

एक ही गांव के तीन युवकों की एक साथ मौत से गुजरा गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *