Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज / दल्लीराजहरा । जिला पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा नेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में 28.03.2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्रमांक 20 से वार्ड क्र0 13 जाने के मध्य रेल्वे कासिंग के पास आरोपी भीमराव रामटेके पिता स्व० छबिलाल रामटेके उम्र 46 वर्ष साकिन गांधी चौंक वार्ड क्र0 20 चंडी मंदिर के पीछे राजहरा जिला बालोद रथायी पता ग्राम चिखली थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.) थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 45 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 8100 एमएल कीमती 3600 रूपये एवं एक मोटर सायकल एक्टीवा सीजी-24-एन-551 कीमती 20,000 रूपये जुमला कीमती 23,600 रूपये को जप्त किया । आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि सूरज साहू, आर0 193 संजय चेलक, सायबर टीम आर0 202 संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।उनके पास से जप्त मशरूका :- 45 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 8100 एमएल कीमती 3600 रूपये एवं एक मोटर सायकल एक्टीवा सीजी-24-एन-551 कीमती 20,000 रूपये जुमला कीमती 23,600 रुपये हैं ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *