Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्ली राजहरा। बहुत ही कम संसाधनों के साथ पित्ताशय के छेद एवं पथरी का सफल ऑपरेशन करने में नगर के सर्जन ने सफलता हासिल किया है। पखांजूर जैसे दूरस्थ अंचल में रहने वाली 70 वर्षीय महिला का यह आपरेशन नगर के जन स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। 20 दिन से अधिक पुराने पित्ताशय के छेद के कारण मवाद, आसपास फैल चुका था। जिससे मामला जटिल हो चुका था। ऑपरेशन के बाद महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। 25 साल के अनुभवी सर्जन डॉक्टर पवित्र कुमार गुह ने अपने स्टाफ व सहयोगियों के साथ इस ऑपरेशन व एनिस्थिसिया को अंजाम दिया। कम खर्च में इतना बड़ा ऑपरेशन होने से महिला और उसका परिवार काफी खुश है।


पखांजूर टीवी-15 निवासी जन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती 70 वर्षीय महिला रेणु बाला राय व उनकी बहू शीला राय ने बताया कि उनकी सास को 3 मार्च को दल्ली राजहरा के जन स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए लाया गया था। उनकी सास रेणु वाला 20 दिन पूर्व से ही बुखार व भूख कम लगने से पीड़ित थीं। 10 दिन पूर्व से वे कुछ खा नहीं पा रही थीं। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर गुह को पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में गोला सा नजर आया, शुरुआती जांच में ही पित्त व थैली के किसी बड़ी गड़बड़ी का अंदाजा हो गया था। 4 मार्च को भिलाई डॉ. सधीर शुक्ला से सोनोग्राफी जांच कराने के उपरांत रिपोर्ट से पित्त की थैली के मुहाने पर अंगूर के आकार की पथरी होने तथा पित्त की थैली के बाहर मवाद फैले होने की पुष्टि हो गई। पित्ताशय के मुहाने की दूसरी और छेद का भी पता चल रहा था। पूरी तैयारियों एवं मरीज को ऑपरेशन के योग्य स्थिति में लाने के बाद 6 मार्च को उसका ऑपरेशन किया गया। महिला का पेट खोलने के बाद पित्ताशय थैली के बाहर आस-पास फैले मवाद की सफाई की गई। उसके बाद पित्ताशय का ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन के बारे में डॉक्टर पवित्र कुमार गुह ने कहा कि यह आपरेशन उनके जीवन के जटिलतम आपरेशनों में से एक है। गरीबों के लिए यह अस्पताल “जनस्वास्थ्य केन्द्र” किसी वरदान से कम नहीं है।
——————-

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *