Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के गौरव पथ रोड के पास आमातालाब में बुधवार शाम एक 11 साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गौरवपथ रोड निवासी 11 साल का अर्णव लोनहारे मानसिक रूप से कमजोर बच्चा था और उसे तैरना नहीं आता था। तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। बच्चे के परिजनों ने बताया कि उन्हें आसपास के लोगों ने फोन पर सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने पीएम के लिए शव को भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुटी हुई है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *