Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

Nbcindia24/बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड स्थित अर्जुंदा नगर में आज 5 अक्टूबर को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूली शिक्षा तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम होंगे।

नर्मदा धाम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की फाइल फोटो

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव एवं क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा रखा गया है। बतला दे की क्षेत्रीय विधायक निषाद द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय व देवरी के पास स्थित नर्मदा धाम में हाल ही में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कर क्षेत्र के उत्कृष्ट व सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया था। वही आज 5 अक्टूबर को निषाद द्वारा अपने गृह नगर अर्जुंदा में शिक्षक सम्मान समारोह रख शिक्षकों को सम्मान करने जा रहा है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 10:30 मिनट में रायपुर से प्रस्थान कर 12:15 मिनट पर कार्यक्रम स्थल भारती विद्या प्रांगण अर्जुंदा नगर पहुचेंगे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *