Breaking
Wed. Nov 19th, 2025

Nbcindia24/बालोद/उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को किसान प्रदर्शन के दौरान हुए हादसे और उसके बाद हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने उन किसानों पर कार चढ़ाई थी. इस घटना के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी किसानों से मिलने लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए थे, जिन्हें यूपी पुलिस द्वारा सीतापुर में हिरासत में लिया गया था।

जिसके विरोध में आज मंगलवार 5 अक्टूबर को 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बालोद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त कांग्रेसियों द्वारा कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा।

चंद्रप्रभा सुधाकर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोद

अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने केंद्र के मोदी सरकार व यूपी के योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों द्वारा 3 कृषि काले कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन केंद्रीय मंत्री के काफिले के द्वारा निर्मम हत्या किया गया। मृतक किसानों के परिजनों से मिलने आ रही हमारी राष्ट्रीय नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा बंधक गया। जिसकी हम घोर निंदा करते है।

अध्यक्ष ने जिले के समस्त कांग्रेसियों को आज 5 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष में उपस्थित होने की अनुरोध करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव कर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आमंत्रण किया है

रतीराम कोसमा, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के महामंत्री रतीराम कोसमा ने यूपी में हुई घटना व राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के साथ हुई दुर्व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बतला भाजपा सरकार को किसान विरोधी बतलाया। वहीं जिले भर के समस्त पर कांग्रेसियों को अधिक से अधिक संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंच आंदोलन में शामिल होने की अपील किया।

कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में बालोद जिले में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, सम्मानीय वरिष्ठजन, विधायक, पूर्व विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष गण,सभापति ,पूर्व महापौर ,पार्षद ,पूर्व पार्षद,समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक अध्यक्ष गण, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी एवं ,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सदस्य एवं पदाधिकारी, सम्मानीयजन एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद होंगे

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed