Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

धर्मेन्द्र यादव धमतरी 

धमतरी जिले के थाना भखारा पुलिस ने अवैध रूप से मदिरा बिक्री करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की गई है बता दें भखारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि केशरी अपने मकान के सामने नाली में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं जिसकि सूचना पर थाना प्रभारी भखारा द्वारा तत्काल स्टॉफ भेजकर शराब बिक्री पर रेड कार्यवाही कर आरोपी केशरी राम साहू पिता स्व रामचरण साहू उम्र 55 वर्ष साकिन गुजरा के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अन्दर 33 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 05 पौवा देशी मसाला कुल 38 पौवा शराब जुमला कीमती 3520/- रूपये एवं बिकी रकम 300/- रूपये कुल जुमला किमती 3820/- रूपये को जप्त किया गया है।आरोपी के विरूद्ध थाना भखारा में अप० क्र. 148/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा के सउनि० तेजू राम सिन्हा आरक्षक संदीप साहु,केशव मुरारी सोरी, खोमेन्द्र कुमार साहु एवं दुष्यंत सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *