Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें कार सवार तीन लोगों की कार में दबकर मौत हो गई है घटना जिले के पुरुर थाना क्षेत्र धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे मरकाटोला घाट की है जहां सीमेंट पोल से भरी ट्रक मोड में अनियंत्रित होकर हुंडई कार के ऊपर पलट गया जिसमें दबकर कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है

बालोद पुलिस अधीक्षक एस. आर.भगत से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली के रहने वाले हैं जो बस्तर घूमने गए थे और लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया बहरहाल पुलिस कार में फंसे मृतकों के शव को निकालने की कार्रवाई में जुटी हुई है
हादसे के शिकार CG 11 AS 6084 कार छत्तीसगढ़ पासिंग हैं ऐसे में मृतकों में कितने छत्तीसगढ़ और कितने दिल्ली से है पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा/

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *