Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

Nbcindia24/ धमतरी से कांकेर बस्तर राष्ट्रीय राजमार्ग में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है शुक्रवार को देर शाम होली त्यौहार मनाने जा रहे जियो कंपनी के दो कर्मचारी की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है.वही इस हादसे में चार गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उन्हें बेहत्तर इलाज के रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की है.बालोदगहन में पेट्रोल पंप के पास छह लोगों से भरी टाटा सफारी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई.हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही दो लोगों की और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक जगदलपुर से सागर जाने के लिए छह लोग टाटा सफारी सीजी 09 जे 5012 में निकले हुए थे.तभी बालोदगहन के पास अनियंत्रित होकर वाहन पलट गई,जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही 4 लोगों घायल हो गये है.बताया जा रहा है सभी लोग जियो कंपनी के कर्मचारी है जो होली मनाने के लिए घर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया. फ़िलहाल सभी घायलों को ईलाज के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है वही पुलिस अब मामले की जाँच में जुट गई है.

Nbcindia24

Related Post