Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू को करवाई हेलीकॉप्टर में सैर

प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू औऱ उनकी छोटी बहन को हेलीकॉप्टर की सैर करवाई।
बता दें कि मुंगेली जिला के ग्राम नवागांव टेमरी में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू बतौर मुख्यआतिथि के रूप में शामिल हुये थे।

जँहा आयोजित कार्यक्रम में आरु साहू की टीम अपनी प्रस्तुति दे रही थी। उसी दौरान आरु साहू ने गृहमंत्री साहू से आग्रह किया कि उसे भी हेलीकॉप्टर में जाने का अवसर मिले। जिस पर गृहमंत्री साहू ने सहर्ष स्वीकारते हुए उसे अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठा कर रायपुर ले कर आए। हेलीकॉप्टर में सैर करने से आरु साहू ने अपनी खुशी जाहिर की और गृहमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *