Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

Chhattisgarh/ प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ के आव्हान पर बुधवार को बालोद जिले की मितानिन रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के डौंडी, डौंडीलोहारा, गुरुर, बालोद व गुंडरदेही विकासखंड की 25 सौ से अधिक मितानिन ने प्रदर्शन में भाग लिया।

गुंडरदेही की ब्लॉक समन्वयक सरिता निषाद ने बताया कि जिले की मितानिन मितानिन प्रशिक्षक ब्लॉक समन्वयक स्वस्थ पंचायत समन्वयक 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।

बालोद ब्लाक की ब्लॉक समन्वयक ने कहा कि जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम के कार्यकर्ता काम बंद हड़ताल पर है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई है।

प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ की जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के अंतर्गत 6 अप्रैल को बालोद जिले के स्वास्थ्य मितानिन कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में उपस्थित हुए थे इसी प्रकार प्रत्येक दिन अलग-अलग जिले के स्वास्थ्य मितानिन कार्यकर्ता धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

धरना प्रदर्शन को संघ के राज्य स्तरीय पदाधिकारियों ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में सारिका मैहर, अर्चना प्रजापति, दुखिया निषाद, मीना डोंगरे, शशि कला, रामेश्वरी साहू, माधुरी साहू, नैन साहू, ज्ञानेश्वरी, रेशमा खान, दीपक अटल, मीना देवदास, हेमलता साहू, संतोष निर्मलकर सहित जिले के मितानिन मितानिन प्रशिक्षक ने भाग लिया।

संघ की क्या है मांगे :- प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ ने 5 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। इन मांगों में प्रोत्साहन राशि में दिया जाने वाला राज्ययांस 75 प्रतिशत से बढ़ाकर 100% किया जाए। घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार प्रत्येक मितानिन को प्रतिमाह बाबा पत्र के अतिरिक्त ₹5000 दिया जाए। जिन कार्यों के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाती है उसके अतिरिक्त कराए जाने वाले कार्य की भी प्रोत्साहन राशि दी जाए। मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वयक, एरिया कोऑर्डिनेटर तथा हेल्पडेस्क समन्वयक की मृत्यु होने पर उनके स्थान पर उनके परिवार के सदस्य को प्राथमिकता दी जाए।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *