Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

nbcindia24/ वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 42 वाँ स्थापना दिवस दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा मनाया गया। सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के द्वारा पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्री शयमाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया उसके पश्चात भाजपा के ध्वज का आरोहण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, दल्ली मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत झा, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा ताम्रध्वज सुधकार, पार्षद हेमंत गौतम, मनन गुप्ता, नीलेश श्रीवास्तव, विम्मी शर्मा, ऊषा अश्टिकर, सुचित्रा दास, शंकर साहू, सोमेश जयसवाल, रानू ठाकुर उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *