छत्तीसगढ़/ दुर्ग पुलिस ने डबल मडर घटना को जल्द सुलझा लिया है जहाँ दोस्ती, प्यार और फिर शारीरिक संबंध बनाने के बाद मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मर्डर भी ऐसी कि लोगों का दिल दहल जाए। इंस्ट्राग्राम में दोस्ती करते वक्त राजधानी रायपुर की रहने वाली सुनीता चतुर्वेदी ने सोचा भी नहीं होगा कि जो प्रेमी उसके लिए दुनिया से लड़ने को तैयार था, वही उसे दुनिया से उसकी ह्त्या कर उसे विदा कर देगा। सुनीता के प्रेमी छत्रपाल ने न सिर्फ उसे मौत के घाट उतारा बल्कि उसके 8 साल के मासूम बेटे को भी मार डाला।
अपने चचेरे भाई शुभम के साथ मिलकर आरोपी छत्रपाल ने सुनीता और उसके 8 साल के बेटे काव्यांश का गला घोंटकर हत्या की। फिर दोनों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें बोरे में डाला और गाव के अलग अलग दो कुएं में फेंक दिया। जब गांव में पुलिस कुएं से शव निकालने पहुंची तो गांववालों के बीच खड़े होकर दोनों आरोपी तमाशा भी देखते रहे।
दुर्ग पुलिस के एस.एस.पी.विजय अग्रवाल ने इस दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा किया।
दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम ख़महरिया में रहने वाले बजरंग महिलांग की बाड़ी में बने हुए कुएं से कुछ महिलाएं पानी भरने गई। कुएं से आ रही बदबू से वे परेशान हो गईं। कुएं के अंदर झांककर देखा तो एक बोरी नजर आई। इसके बाद गांव के कोटवार तक यह खबर पहुंची। कोटवार ने पुलिस को बुलाया। पुलिस की टीम ने जब कुएं से उस बोरे को बाहर निकाला तो उसके अंदर एक बच्चे का शव मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।
गांव वालों ने देखा कि नजदीक में बने दूसरे कुएं में भी एक बोरा नजर आ रहा है। जब पुलिस ने उसे निकलवाया तो उसमें एक महिला का शव मिला। शवों की स्थिति को देख पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। दुर्ग पुलिस ने 12 एक्सपर्ट की टीम बनाई गई। टीम ने जब गांव में तफ्तीश की तो चंद घंटों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती-
एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि रायपुर की रहने वाली सुनीता चतुर्वेदी अपने 8 साल के बेटे काव्यांश के साथ रहती थी। दो साल पहले इंस्ट्राग्राम पर उसकी दोस्ती छत्रपाल सिंगौर से हुई। चूंकि सुनीता के पति की मौत हो गई थी, इसलिए वह छत्रपाल के करीब आ गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इसी बीच छत्रपाल ने उससे शादी करने और बच्चे को अपनाने की बात भी कही। सुनीता बार-बार उसे अपने साथ रखने की जिद भी करती रही।
आरोपी ने किसी और महिला से कर ली थी शादी-
पुलिस के मुताबिक डेढ़ महीने पहले छत्रपाल ने किसी और महिला से शादी कर ली। इसका पता सुनीता को चल गया। वह फिर से उसके साथ रहने की जिद करने लगी। इधर सुनीता के साथ रखने के बढ़ते दबाव को देख छत्रपाल ने अपने चचेरे भाई शुभम के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। 18 जून को छत्रपाल अपनी स्कूटी में सुनीता और उसके बेटे को लेकर गांव आ गया और खार में ले गया। यहां दोनों ने मिलकर सुनीता और उसके बेटे का गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद दोनों के शव को ठिकाने लगाने अलग-अलग साड़ी में लपेट उसे बोरी में डाला और उसमें पत्थर भरकर अलग-अलग कुएं में फेंक दिया। एसएसपी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने छत्रपाल को किसी महिला के साथ देखा था और किसी ने बोरे में उसे कुछ ले जाते देखा था। इसके बाद पुलिस को क्लू मिला और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए , पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपी ने माँ व बेटे की ह्त्या करना स्वीकार किया, पुलिस ने दोनों आरोपी को ह्त्या के आरोप में गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया।












Leave a Reply