Breaking
Thu. Apr 23rd, 2026

nbcindia24/वीरेन्द्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार सोशल मीडिया अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,ब्लॉक कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह, महामंत्री हरिश खस, सयुक्त महामंत्री जितेंद्र मेश्राम ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ व रोज रोज पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा की गूंगी बहरी मोदी सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए विरोध स्वरूप मोटरसाइकिल व गैस सिलेंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन किया व ईश्वर से प्रार्थना की गई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सद्बुद्धि प्रदान करें देश में बढ़ती मंहगाई में रोक लगे देश की जनता को महंगाई से निजात मिले।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *