Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बॉलीवुड अभिनेता श्री सोनू सूद को ऐसी सलाह दी कि जोरदार ठहाके ही नहीं लगे बल्कि सोनू सूद बोल पड़े – आप सही कह रहे हैं !

दरअसल हुआ कुछ यूं कि दिल्ली में एजेंडा आजतक कार्यक्रम के मंच से उतरते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उसी मंच पर आते हुए बॉलीवुड अभिनेता श्री सोनू सूद से मुलाकात हो गई । श्री बघेल ने श्री सूद से कहा – “अब आप वास्तविक जीवन में हीरो हो गए हैं इसलिए अब विलेन का रोल मत कीजिएगा!”
मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी पर वहां ठहाके तो लगे ही लेकिन सोनू सूद ने कहा – आप सही कह रहे हैं । उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इन दिनों फिल्मों में नायक की भूमिका के प्रस्ताव भी मिल रहे हैं ।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *