Breaking
Wed. Nov 19th, 2025

Nbcindia24/बालोद/ जिले के नवाचारी व्याख्याता रघुनंदन गंगबोईर का चयन राष्ट्रीय शैक्षिक अवार्ड हेतु किया गया है।
ज्ञात हो कि शासकीय हाई स्कूल जमरूवा के नवाचारी शिक्षक जिन्होंने बस्तर के सुदूर अंचल उत्तर बस्तर कांकेर से अपने शिक्षकीय जीवन का शुरुआत किया, प्रारंभ से ही नवाचारी गतिविधियों में नित नए प्रयोग करते हुए परंपरागत स्कूली पाठ्यक्रम को स्थानीय परिवेश के साथ जोड़कर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नवाचारी ढंग से अध्यापन कराने की अपनी विशेष कौशल के कारण उत्तर बस्तर से पूरे प्रदेश के साथ राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने वाले उक्त शिक्षक प्रारंभ में संख्या रेखा जिसे परंपरागत ढंग से एक समतल पर प्रदर्शित किया जाता है और भाई और ऋण आत्मक पूर्णांक तथा दाएं और धनात्मक पूर्णांक की व्याख्या की जाती है साधारण कम वर्ष आयु के बच्चे बाएं और दाएं के अवधारणा से उक्त गणित की गतिविधि को समझने में परेशानी महसूस करते थे जिसे स्थानीय परिवेश में जोड़कर शिक्षक रघुनंदन ने ग्रामीण परिवेश में स्थित पनघट सीड़िया जिसमें आदेश नहीं पानी के अंदर डूबे होते हैं और आगे से भी पानी के ऊपर होते हैं नीचे वाले शिर्डी जो पानी के अंदर होते हैं पानी के अंदर जाने पर खतरा का भाव होता है अतः उसे ऋण आत्मक पूर्णांक के लिए प्रदर्शित बताते हुए ऊपर की सीढ़ी जो खतरा से बाहर होता है उसे धनात्मक पूर्णांक की संज्ञा देकर सरल तरीके से बच्चों में नीचे की ओर घटते क्रम और ऊपर की ओर बढ़ते क्रम बता कर इसे विभिन्न स्लोगन के माध्यम से सरल तरीका से समझने की विधि तैयारी किया इस गतिविधि को विद्यालय अथवा घरों के सीड़िया से भी सिखाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण शिक्षा श्री से सम्मानित है यह राष्ट्रीय अवॉर्डी शिक्षक

उपरोक्त शुरुआती नवाचारी गतिविधि के अतिरिक्त विषम संख्याओं के संचयन करके वर्ग निकालने का सूत्र जिसमें बड़े से बड़े संख्या का वर्ग आसानी से निकाला जा सकता है का सृजन किया था जिसके लिए उन्हें सत्र 2015 में राज्य का प्रथम “मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण “शिक्षा श्री” से राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।


सत्र 2021 के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयनित

शिक्षक रघुनंदन अपने अनेक नवाचारी गतिविधि की वजह से शिक्षा खेलकूद एवं बच्चों में बाल मनोविज्ञान प्रतिभा निखारने हेतु उनके द्वारा किए जा रहे नित नए कार्य हेतु राज्य शासन के द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार सत्र 2021 जो राजभवन में 5 सितंबर 2022 को महामहिम राज्यपाल के द्वारा प्रदान किया जाना है के लिए चयनित किए गए हैं।
इनके अन्य शैक्षिक गतिविधियों में वर्ग चक्रव्यूह एक अद्भुत खोज है जिसमें सभी प्राकृतिक संख्याओं को संख्या 1 से शुरू करके उसके चारों ओर चक्रीय क्रम में व्यवस्थित करने से नीचे की ओर बाएं कोने में सम संख्याओं के वर्ग संख्या तथा ऊपर की ओर दाएं कोने में विषम संख्याओं के वर्ग बड़े ही जादुई तरीके से प्राप्त होते हैं जो अत्यंत रोचक होने के कारण बच्चों के बीच गणित जैसे कठिन विषय को सरल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है उपरोक्त रोचक वर्ग चक्रव्यूह के लेखन को एक प्रतियोगिता की भांति भी विद्यालयीन बच्चों के बीच कराया जा रहा है जिससे जिले के बच्चे काफी लाभान्वित हो रहे हैं।
उपरोक्त गतिविधियों के अतिरिक्त अनेक नवाचारी गतिविधियों का नित नए प्रयोग करने वाले व्याख्याता रघुनंदन को राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचारी गतिविधि समुह के द्वारा पूरे देश के समस्त राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चयनित शिक्षकों के साथ राष्ट्रीय शैक्षिक अवार्ड हेतु चयनित किया गया है।
शिक्षक रघुनंदन गंगबोईर अध्यापन कार्य के साथ-साथ सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधि में भी सक्रिय रुप से भूमिका निर्वहन करते हुए जिला साहू संघ बालोद के अंकेक्षक तहसील साहू संघ बालोद के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी के पद दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं ।
उनके इस अवार्ड हेतु चयन के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती अंजना बैक व्याख्याता गण पुनीत राम साहू लेख राम साहू टोमेश्वर साहू अभय साहू श्रीमती कीर्ति अग्रवाल श्रीमती हितेश साहू श्रीमती टुमन सोनी श्रीमती फुलेश्वरी ठाकुर कुमारी उत्तर ठाकुर के के साहू विजेंद्र भारती महेश्वरी ठाकुर के साथ जिला एवं प्रदेश साहू संघ के शीर्षस्थ पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed