Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

Nbcindia24/बालोद जिला अस्पताल में सभी अधिकारी कर्मचारी डॉक्टर ”’इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना”” की प्रतिदिन प्रातः प्रार्थना कर अपने कार्य की शुरुआत करते हैं।

Nbcindia24 Youtube पर देखें पूरी खबर?

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन एस.एस. देवदास ने कहा प्रार्थना से प्रार्थना से मन में एक उत्साह, अच्छी सोच आता है। इसके साथ ही पहले डॉक्टर व स्टाफ का समय पर ड्यूटी नहीं आने की शिकायत मिलता रहा था। लेकिन प्रार्थना प्रारम्भ करने के बाद से इन सब चीजों में कसावट आया और अस्पताल में अनुशासन का भी पालन हो रहा।

एसएस. देवदास सिविल सर्जन

वही प्रार्थना के दौरान ही सभी एकत्रित होने पर शासन-प्रशासन द्वारा मिलने वाले निर्देशों का प्रसार किया जाता। जिसके अनुसार सभी अपने कार्य को अंजाम देते है।

प्रार्थना का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे किया जाता है। जिसमें सभी चिकित्सक व कर्मचारी गण उपस्थित होते हैं।

सुनीता देवदास

सुनीता देवदास का कहना है कि प्रार्थना से अच्छे विचार और ऊर्जा मिलती है। अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ लेने आने वाले मरीजों के प्रति सेवाभाव से उपचार करने की प्रेरणा जागृत होता है।

ओमप्रकाश वर्मा

ओमप्रकाश वर्मा कहते है प्रार्थना करने से मन में शांति और सद्भावना का संचार होने के साथ कार्य करने में उमंग पैदा होता है

राकेश कुमार निर्मल

राकेश कुमार निर्मल का मानना है की “इतनी शक्ति हमें देना दाता” वह ईश्वरीय आराधना के साथ-साथ मरीजों के प्रति हमारी सेवा भावना को भी प्रदर्शित करता है। जब से प्रार्थना शुरू हुआ तब से अलग ही ऊर्जा का संचार हुआ है। सभी पूरी उत्साह के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करते है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *