Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

Nbcindia24/ बालोद/ जिला पंचायत के कृषि स्थाई समिति के सभापति एवं सदस्यो ने राजनांदगांव जिला के मोगरा जलाशय अंबागढ़ चौकी तथा मत्स्य बीज उत्पादन हेचरी अर्जुंदा का अवलोकन किया। जलाशयों में केज स्थापित कर अतिरिक्त मत्स्य का दोहन कर उत्पादकता में वृद्धि की जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष व कृषि स्थाई समिति की सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर ने बताया कि अब तक प्रदेश के 12 जलाशयों में 1428 केज स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में जिले के तांदुला, खरखरा तथा गोंदली जलाशयों में केज स्थापित कर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। कृषि स्थाई समिति की सभापति ललिता साहू ने बताया कि स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण, खदानों में केज कल्चर की स्थापना तथा आर ए एम व आईपीएल तकनीक से मत्स्य बीज उत्पादन कर जिले में मत्स्य उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। सहायक उपसंचालक मत्स्य आर के बंजारे ने बताया कि जिले में सघन मत्स्य पालन और क्लस्टर बेस्ड फार्मिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय अनुदान पर स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कृषि स्थाई समिति के भ्रमण में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, सदस्य धनेश्वरी सिन्हा, मोंटी यादव, बसंतीबाला भेड़िया, पुष्पेंद्र तिवारी, पीमन साहू, केशव शर्मा, नौशाद कुरेशी, नरेंद्र सिन्हा, सुरेश निषाद, कमलेश यादव उपस्थित थे।

Nbcindia24

Related Post