Breaking
रवि. मई 3rd, 2026

खरीदी में शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई,समितियों से किसानों का 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने के दिए निर्देश: श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर @प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्र रतनपुर, बरदर, खड़गंवा और बड़ाबाजार केंद्रों का निरीक्षण करते हुए धान खरीदी का जायजा लिया। श्री जायसवाल ने धान खरीदी केंद्रों में किसानों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेते हुए समितियों में धान खरीदी प्रक्रिया का भी जायजा लिया।

इस दौरान श्री जायसवाल ने समितियों में धान बेचने आए किसानों को माला पहनाकर और श्रीफल देकर सम्मानित भी किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ ही समिति प्रभारियों को  सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से ही धान खरीदी की जाए।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर सभी जिलों में धान खरीदी का कार्य सुगमतापूर्वक चल रहा है। उन्होंने कहा कि 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान खरीदी की शिकायत मिलने पर समितियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *