नई दिल्ली/ देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बड़ा अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले 24 से 48 घंटों में देश के 17 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और तूफान का असर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
इन राज्यों पर ज्यादा खतरा?
इस मौसम अलर्ट का सबसे ज्यादा असर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान और झारखंड में देखने को मिल सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने (Lightning) की घटनाएं बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकारों और जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि:
इस अचानक मौसम बदलाव से किसानों की फसलों को नुकसान हो सकता है, खासकर जिन क्षेत्रों में फसल कटाई का समय चल रहा है। वहीं, यात्रियों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि तेज हवाओं और बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
तेज बारिश और हवाओं के चलते कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन खराब मौसम नई परेशानियां भी लेकर आएगा।
देश इस समय डबल मार झेल रहा है-एक तरफ गर्मी, दूसरी तरफ अचानक तूफानी मौसम। ऐसे में सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है। मौसम विभाग की चेतावनियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

