Breaking
Sat. Nov 15th, 2025

कांकेर लोकसभा से हमर राज पार्टी के प्रत्याशी विनोद नागवंशी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा व कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया की व्यक्त

 

 

धर्मेंद्र यादव धमतरी / नगरी /कांकेर लोकसभा से हमर राज पार्टी के प्रत्याशी विनोद नागवंशी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा व कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। विनोद नागवंशी ने कहा कि हमर राज पार्टी समान शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान कल्याण, गरीबी एवं आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर मैदान में उतरा है। उन्होंने ने 26 अप्रैल सहित चुनाव के सभी चरण अनुसार मतदान करने की अपील भी आमजनता से किया।

 

 

हमर राज पार्टी के प्रत्याशी विनोद नागवंशी ने आगे कहा कि भाजपा व कांग्रेस को छत्तीसगढ़ के लोगों की मूल समस्या दिखाई नहीं देता है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पास प्रभावी चेहरा नहीं है जिसके चलते प्रधानमंत्री को बुलाना पड़ा। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियां तुष्टीकरण की राजनीति करते आ रहे हैं। वहीं हमरराज पार्टी पहले भी छत्तीसगढ़वासियों की समस्याओं के लिए मुखर रही है और लगातार आमजनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करती रही हैं।

 

 

भाजपा नेताओं ने हसदेव अरण्य मामले में चुप्पी साध लिया है। मुद्दा विहीन बातों को जनता के समक्ष पेश कर सिर्फ सत्ता पाने की होड़ भाजपा व कांग्रेस के बीच मचा हुआ है। विनोद नागवंशी ने आगे कहा कि हमरराज पार्टी आज छत्तीसगढ़ में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी हैं जो छत्तीसगढ़ के लोगों की जनहितैषी मुद्दों पर बात करती है उनके अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ रही है।

 

 

हमरराज पार्टी सदैव सत्य के मार्ग पर चलकर छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस व भाजपा के शासन में कांकेर लोकसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर रहा है। हमरराज पार्टी छत्तीसगढ़ के विकास व जनहितकारी मुद्दा को प्राथमिक क्रम में रखकर मैदान में उतरा है। 

 

 

हमरराज पार्टी प्रत्याशी विनोद नागवंशी ने देश में लगातार बढ़ती महंगाई पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। श्री नागवंशी ने चुनाव के इस महासंग्राम में आम जनता से अपील करते हुए कहा कि मतदान अवश्य करें और अपने अधिकार का प्रयोग करें।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed