Breaking
Wed. Nov 19th, 2025

Nbcindia24/वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा। 17 मार्च से जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण प्रभारियों का पहला बैठक व दुसरा बैठक 20 मार्च को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से सम्बध्द जन खदान श्रमिक संघ के इकाई हितकसा के ठेकाश्रमिको का  मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के आंदोलन (भूख हड़ताल) स्थल माइंस ऑफिस गेट के पास दल्ली राजहरा में लिया गया। जिसमें जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के आंदोलन जो कि  06 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व दिनाँक 01 मार्च से इस आंदोलन को नया रूप देते हुए भूख हड़ताल (अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल)का रूप दिया गया। मतलब अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के 43 दिन व भूख हड़ताल के 20 दिन बीत जाने पर भी BSP प्रबंधन व BEML प्रबंधन की ओर से कोई भी सार्थक पहल नही होने पर, इस आंदोलन को नया रूप देने के बारे में सभी साथियों से चर्चा किया गया.। जबकि भूख हड़ताल पर बैठे जन मुक्ति मोर्चा के साथियो का दिन ब दिन स्वास्थ में भारी गिरावट आ रहा है और अभी 12 लोग भूख हड़ताल पर बैठ चुके है सर्व प्रथम 1मार्च  से कॉ.सतीश कुमार, कॉ. मिलाप सिंह, कॉ.गुमान सिंह भुख हड़ताल पर बैठे फिर 5 मार्च को सुबह 11 बजे जब तीनो साथियो का स्वास्थ्य ज्यादा खराब हुआ तो स्थानीय प्रशासन तहसीलदार जी व थाना प्रभारी के निवेदन पर तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके स्थान पर दिनाँक 05/03/2023 को दोपहर 12 से 01 बजे के बीच कॉ.भागीरथी, कॉ.गौतम कोठारी, और कॉमरेड महेश कोला ने उनका स्थान ले कर आंदोलन को जारी रखा और जब दिनाँक 09/03/2023 को साम 04-05 बजे के आस पास जब ये तीनों साथियों का तबियत बिगड़ा तो फिर स्थानीय थाना प्रभारी महोदया के निवेदन पर तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, और उनके स्थान पर 09/03/2023 से साम 06 बजे से कॉ. बली राम यादव, कॉ. पुसाउ राम साहू, कॉ.तरुण उर्वशा ने उनका साथ लेते हुए इस भूख हड़ताल के आंदोलन को आगे जारी रखा और दिनाँक 14/03/23 को जब तीनो साथियो का तबियत खराब हुई तो एक साथी को जिला अस्पताल बालोद तो दो साथी तरुण और बलीराम को स्थानीय शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके स्थान पर कॉमरेड सनातन यादव, कॉमरेड देउकलाल खरांशु, करण सिंह कोठारी ने आंदोलन को जारी रखे हुए है। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रमुख रूप से ये तीन मांगे है।जिनको लेकर भूख हड़ताल किया जा रहा है।
1.उपमुख्य श्रमायुक्त (केंद्रीय) रायपुर, दिनाँक 04/08/22 के आदेश को लागू किया जाए।
2. BEML के सभी ठेका श्रमिको को कार्य के अनुसार वर्गीकरण कर वेतन भुगतान किया जाय।
3. श्रम मंत्रालय के आदेशानुसार दिनाँक 01/04/2021 से IOC राजहरा (राजहरा के खदान में कर्यरत) सभी ठेका श्रमिको को एरियर्स का भुगतान किया जाय।
यही तीनों मांगो को लेकर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा दल्ली राजहरा में माइंस ऑफिस गेट के पास भूख हड़ताल कर अपनी जायज मांगो की ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयाश कर रहे है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed