Breaking
शनि. मई 2nd, 2026

Nbcindia24/ वीरेंद्र भारद्वाज/ दल्लीराजहरा।  भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी एवं संभाग प्रभारियों की प्रथम बैठक भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव  प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा प्रदेश प्रभारी मोहम्मद सद्दाम प्रदेश प्रभारी डॉ सलीम राज सह प्रभारी आरिफ खान प्रदेश कार्यालय मंत्री रजनीश शुक्ला राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नजमा खान की आथित्य में एवं शकील अहमद प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बहुत ही महत्वपूर्ण है पार्टी ने इस मोर्चे का गठन अल्पसंख्यक समाज में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए गठन किया है। प्रदेश प्रभारी मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि आगामी 2023 में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है मोर्चा के पदाधिकारी अपने अपने जिले एवं अपने मंडल के बूथ स्तर तक जाकर बूथ को मजबूत बनाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए शकील अहमद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि नवीन दायित्व जिन्हें प्राप्त हुआ है अपने दायित्व के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को मंडल बूथ स्तर तक पहुंचा कर अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी में जोड़ें और आने वाले विधानसभा 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ में सरकार बने इसमें अल्पसंख्यक मोर्चा की अहम भूमिका रहे उक्त बैठक को मोर्चा के प्रभारी डॉ सलीम राज एवं प्रभारी श्री आरिफ खान एवं श्रीमती रश्मि वर्मा ने संबोधित किया बैठक में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से आए समस्त अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश महामंत्री मंच संचालन किया शाहिद खान. मखमूर खान ने किया बैठक में असगर अली, यासमीन खान, अमित अहमद शाह .बशीर अहमद ,वसीम अंसारी ,असगर अली ,श्रीमती नजमा,हकीम मोहम्मद ,श्रीमती जसवंत कौर, श्रीमती रेशमा शेख रफीक, रफीक खान ,श्रीमती मुनमुन जैन ,शेख आसिफ ,श्रीमती रजिया खान ,वरुण जैन, गगनदीप सिंह श्रीमती रेहाना खान, स्वाधीन जैन, सचिन मसीह ,सह प्रभारी गुलाम गौस, सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, सह प्रभारी संदीप संघाई, फैजान अहमद (शिबू) प्रदेश मीडिया प्रभारी IT CELL, आशीष यूसुफ, शेख निज़ाम विशेष रुप से उपस्थित रहें।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *