Breaking
शनि. मई 2nd, 2026

रघुनंदन पंडा दुर्ग/ छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी मोहल्ले में एक 26 साल का युवक शराब के नशे में छत से गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात वह पार्टी मनाकर अपना मामा के साथ घर लौटा था और सुबह परिजनों ने घर के बगल से उसकी लाश देखी। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। छावनी पुलिस घटना स्थल पहुँच कर शव का पंचनामा कार्रवाई की है।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि सतीश चौधरी बगल में ही अपने दोस्त के यहां छट्ठी पार्टी में गया था। उसके साथ उसका मामा भी था। वहां सभी लोगों ने बैठकर शराब पार्टी की। इसके बाद सतीश अपने मामा के साथ देर रात 12.30 बजे घर आया। दोनों लोग छत के ऊपर बने कमरे में सोने चले गए। सुबह 6 बजे घर वालों ने देखा कि वो छत से नीचे गिर पड़ा हुआ है और उसकी मौत हो गई है। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई।

सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सतीश तीन भाइयों में मझला भाई था। वह भिलाई के किसी फेब्रीकेशन प्लांट में काम करता था। उसेक पिता जवार चौधरी मकान बनाने का ठेका लेते हैं। पिता ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कुछ जानकारी ही नहीं है। सुबह जब सतीश के गिरने की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *