Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

Nbcindia24/ सूरजपुर के माता कर्मा चौक में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें एक माशूम सहित महिला की मौके मौत हो गई. जबकि छः माह का माशूम और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों की अथक प्रयास के बाद भी पिता व माशूम बेटे को नही बचाया जा सका।

बता दें की हादसा बीती रात्रि का है जहां सूरजपुर शहर के रिंग रोड स्थित माता कर्मा चौक के पास स्कूटी में सवार दंपती बस स्टैण्ड को ओर जा रहा था तभी पीछे से आ रही मिनी ट्रक ने उन्हें ठोकर मारते हुये कुचल दिया. दंपत्ति पर ट्रक के पहिये चढ़ने के कारण एक बच्चे और माँ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक करीब छः महीने का माशुम और पिता गंभीर रूप से घायल हो था. मिली जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान पिता व पुत्र ने भी दम तोड़ दिया है. वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर वाहन से फरार हो कुछ दूर बाद ट्रक को छोड़ फरार हो गया. जिनके पतासाजी में पुलिस जुट गई है. वही शव का आज पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया जाएगा।

Nbcindia24

Related Post