Breaking
शनि. मई 16th, 2026

बालोद जिले में खाद की किल्लत को लेकर 14 गांवों के सैकड़ों ग्रामीण किसान सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग 930 में ग्राम कुसुमकसा के पास चक्का जाम किया गया है।

स्थल पर पुलिस बल सहित अधिकारी मौजूद हैं और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश जारी है। ग्रामीण किसान खाद की मांग को लेकर नारे बाजी कर रहे हैं।

किसानों ने खाद की कमी को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत करा चुके थे, लेकिन खाद नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने चक्का जाम किया है।

नेशनल हाईवे 930 को जाम करने से राजनांदगांव-बालोद-भानुप्रतापपुर मार्ग बाधित है।

अधिकारियों की कोशिश है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाला जाए और यातायात को सामान्य किया जाए।

Nbcindia24

Related Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *