Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

Nbcindia24/ दंतेवाडा के पुलिस कारली लाइन में बस्तर टाइगर बटालियन फ़ोर्स में भर्ती के लिए चल रहे प्रशिक्षण के विरोध में माओवादी की दरभा डिवीजन कमेटी के सचिव आईनाथ में प्रेस नोट जारी कर ग्रामीण युवक युवती को इसमें शामिल नही होने का फरमान जारी किया है।


वहीं नक्सलियों के प्रेस नोट का जवाब देते हुए एस0पी दंतेवाड़ा डॉ अभिषेक पल्लव ने कहां की नक्सली संगठन अब आतिम सांसे ले रहा है और उनमें बौखलाहट है। उनको डर है कि अब अंदुरनी क्षेत्र से युवक-युवती फोर्स में शामिल हो जाने से नक्सलियो का खात्मा हो जाएगा जो युवक युवती ट्रेनिंग ले रहे हैं जल्द बस्तर टाइगर बटालियन में शामिल होकर।उनका आमना सामना नक्सलियों से होगा।

डॉ. अभिषेक पल्लव एसपी. दंतेवाडा

नक्सलियों के सचिव देवा उर्फ साईं नाथ ने प्रेस नोट जारी कर युवक-युवतियों को फोर्स में न शामिल होने की धमकी दी है। वही अंदरूनी क्षेत्र से दो हजार की संख्या में युवक-युवती प्रशिक्षण ले रहे हैं। एसपी ने नक्सलियों से अपील की वह मुख्यधारा में शामिल हो कर घर वापसी करें। अन्यथा मुठभेड़ हुई तो मारे जाएंगे। नक्सलियों में डर है कि ग्रामीण नौजवान फोर्स में शामिल हो गए तो उनका खात्मा निश्चित है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *