Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

बालोद जिले के दल्ली राजहरा थाना में पदस्थ एएसआई हिरमान मंडावी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लगभग 10 महीने पहले अर्जुन्दा थाना से दल्ली राजहरा थाना ट्रांसफर हुए थे। हिरमान मंडावी दुर्ग जिले के बोरसी के रहने वाले थे और उनका परिवार वहीं रहता है।

घटना के विवरण

एएसआई हिरमान मंडावी ने पुलिस स्टॉप के लिए बने बैरक में सुबह लगभग 7:30 बजे फांसी लगाई।

अन्य पुलिस स्टॉफ की नजर पड़ते ही उन्हें फंदे से उतारकर नगर के शहीद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन दल्ली राजहरा थाना पहुंच रहे हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

चित्रा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा ने बताया कि बैरक में सुबह ASI की फांसी लगाने की सूचना मिली, जिन्हें तत्काल अन्य स्टॉफ द्वारा फंदे को काट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। मामले की जांच जारी है।

एएसआई हिरमान मंडावी की आत्महत्या के मामले में जांच जारी है। सुचना मिलते ही मृतक के परिजन दल्ली राजहरा थाना पहुंच रहे हैं। 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *