Breaking
Tue. Feb 24th, 2026

Nbcindia24/Raipur/छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज आखिरकार दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात हो गया हैं, माना जा रहा है कि इस मुलाकात बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में चल रहे हाई वोल्टेज सियासी घमासान पर दोनों की चर्चा हुई।

 

दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल का बयान

दरअसल छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार में जारी गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली से बुलावा आने के बाद वे आज लगभग 11:00 बजे रायपुर से उठान भर दिल्ली पहुंचे, जहां राहुल गांधी से मुलाक़ात के बाद प्रियंका गांधी से मुलाकात होने की बात कही जा रही है, इस बीच मुलाकात का दौर खत्म होने के बाद बैठक से बाहर निकल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मैंने अपने दिल की बात बतला छत्तीसगढ़ की सियासत और छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को लेकर राहुल गांधी जी को जानकारी  दिया है, इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ आने निमंत्रण दिया और राहुल जी अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आ रहे है कह वहां से निकल गए।


अब देखने वाली बात होगी कि क्या यह गतिरोध यहीं खत्म होता है या आगे भी जारी रहता है क्योंकि छत्तीसगढ़ सरकार के कई विधायक व मंत्री दिल्ली में ही मौजूद है इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस. सिंहदेव भी दिल्ली में ही डटे हुए है।

 

 

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *