Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

Nbcindia24/Balod/ वीरेंद्र भारद्वाज । दल्ली राजहरा थाना व नगर के वार्ड 8 स्थित स्टोर रूम से दरवाजे का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित तीन लोगों को राजहरा पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं । वही एक नाबालिग को बाल न्यायालय भेजने की तैयारी की जा रही है। इनके विरुद्ध थाने में धारा 380,457 के तहत मामला दर्ज किया गया था । थाना प्रभारी टी एस पट्टावी ने बताया कि चोरी के आरोपी वार्ड 2 निवासी दीपक यादव व गोकरण कयादत तथा एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है ।

वार्ड क्र 15 नियोगी नगर ड्रिलिंग कैम्प नं. 1 राजहरा का रहने वाला प्राथी सतीश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि । दिनांक 01-08-2021 को मेरे समान को वार्ड नं. 08 स्थित स्टोर रूम में कोई अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर 01. वेल्डींग मशीन कीमत 10000 रू, 02. एंगल कटर कीमत 8500 रू, 03. कटिंग टार्च किमत 5000 रू, 04. छोटा वेल्डींग 02 नग 8000 रू जुमला कीमत 31500 रू को चोरी कर ले गया है।

Nbcindia24

Related Post