
Nbcindia24। कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।

कारगिल विजय दिवस के 22 वी वर्षगांठ के अवसर पर पूरे भारत में देश के रणबांकुरो के जज्बे एवं उनकी शहादत को याद कर विजय दिवस मनाया गया। विजय दिवस की इस बेला में बालोद जिले की संस्कार नगरी अर्जुंदा में भी युवाओं ने कारगिल चौक पर एकत्रित होकर रणबांकुरे के सहादत और जज्बे को सलाम किया। सांसद प्रतिनिधि व भाजपा महामंत्री विश्वास गुप्ता व युवा नेता पंकज चौधरी ने आज से 22 वर्ष पूर्व हुए कारगिल युद्ध को याद करते हुए कहा कि अटल जी के मजबूत इरादे व देश के जांबाज सैनिकों ने जो फतह कारगिल युद्ध में हासिल की थी। वह हम सबके लिए प्रेरणा है।देश के सैनिकों ने भारत मां की रक्षा के लिए अपने प्राणों को आहुति चढ़ा दी। पर अपने इरादों से पीछे नहीं हटे। जिसके परिणाम स्वरूप ही मां भारतीय का यश पूरे ब्रह्मांड में फैला और एक नए भारत का उदय हुआ।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूर्यकांत गजेंद्र, युवा नेता दिगेंद्र साहू व वामन साहू ने कहा कि हम कारगिल में शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके हौसले को सलाम करते हैं और देश के सैनिकों से मिले प्रेरणा लेकर हम सदैव अपने देश हित के लिए काम करेंगे।
इस अवसर पर युवा नेता राहुल साहू,दुलेश्वर डडसेना,धीरज देवांगन,पवन सिन्हा,गिरीश पाटिल,प्रियेश देशमुख, सूरज साहू,मितेश यदु, दानेश साहू सहित अन्य युवा नेता मौजूद थे।
More Stories
प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित युवराज पांडेय के नेतृत्व में होने जा रहे रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्त शक्ति महाभियान के तहत एक ही दिन में 51,727 महिलाओं का हीमोग्लोबिन किया टेस्ट
चाचा ने अपनी 4 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी चाचा गिरफ्तार,इससे पूर्व भी छेड़छाड व चोरी के प्रकरण में रहा आरोपी