भूपेश सरकार होश में आओ नारों के साथ किसानों के मुद्दे पर डर्टी रही भाजपा, परंतु भाजपाई कब होश में आएंगे यह एक बड़ा सवाल…? क्या खत्म हो चुका कोरोना…?

Nbcindia24/Balod/ दरअसल बीते कुछ दिनों से लगातार भाजपा भूपेश बघेल सरकार को किसानों के मुद्दों को लेकर घेरने में लगे हैं इसी के तहत आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिले के गुरूर ब्लॉक मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी बालोद और किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जहां संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए इस दौरान बालोद के कार्यकर्ताओं ने यहां पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला मंचीय आयोजन के माध्यम से सभी नेता जनप्रतिनिधि ने अपनी बात को रखा. जिसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया और खाद के नाम पर ठगी बंद करने की मांग की इस दौरान है बारिश भी हुई बावजूद कार्यकर्ता अपने आंदोलन पर डटे रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते राज्य सरकार को जमकर घेरा उन्होंने कहा कि किसान ठगा हुआ है. जब सोसायटी जाते हैं तो सर्वर डाउन हो जाता है पर सच तो ये है की कांग्रेस का सर्वर डाउन हो गया है अब डाउन सवार वाले इस सरकार को उखाड़ फेंकना है. कृष्णकांत पवार ने कहा कि यहां पर कांग्रेस की कमियों को आम जनता तक लेकर जाए और हमारे सरकार ने बहुत काम किया था कभी किसानों को समस्या नहीं हुई उन्होंने कहा की किसान देश की रीड की हड्डी हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव

भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि यह पर जब मध्यप्रदेश का यह हिस्सा हुआ करता था तब यहां भाजपा 14 घंटे बिजली की मांग करती थी और यहां डॉक्टर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को सरप्लस बिजली वाला राज्य बनाया पहले कृषि के लिए 18 प्रतिशत ब्याज लगता था पर आज सरकार ने ब्याज दर को कम किया है पटवारी आज गिरदावरी के नाम पर जमीन कांट रहे हैं पर यहां किसान का पुत्र हूं बोलकर यहां किसानों से ठगी कर रहे हैं भाजपा सरकार ने 15 साल धान खरीदा कभी गिरदावरी नहीं की और खाद बीज की संकट नहीं आई थी।

पूर्व विधायक प्रीतम साहू

पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि यहां पर खाद पूर्ति की स्थिति बेहद खराब है यहां की सरकार कंगाल सरकार है जिस कंपनी को खाद का पैसा जाना चाहिए वह नहीं जा रहा है तो कैसे कोई कंपनी यहां खाद क्यों देगी उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी उंगली उठाई और कहा कि यहां अवैध दारू और अवैध बार चल रहा है।

भाजपा जिला महामंत्री किशोरी साहू

भाजपा जिला महामंत्री किशोरी साहू ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि यहां किसानों को छलने के लिए कांग्रेस ने कई सारे हथकंडे अपनाए पर यहां पर आज कांग्रेस वाले ही असंतुष्ट हैं भले किसान उस समय सोच रहे थे कि यहां पर मेहनत का लाभ मिलेगा पर यहां आज किसान भी परेशान हैं।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार यहां लोक लुभावने वादे करके सरकार में आई थी आज हम यहां खाद बीज और पानी की समस्या को लेकर बैठे हुए हैं आज भूपेश बघेल सरकार अपने नाकामी को छुपाने नए नए कृत्य कर रहे हैं।

इस दौरान धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश मंत्री भाजपा राकेश यादव पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,बिरेंद्र साहू, महामंत्री किशोरी साहू, भाजपा उपाध्यक्ष सुशीला साहू, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी साहू,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू, गुरूर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, महामंत्री मेहतर नेताम, प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य नरेश साहू, दानवीर साहू, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य पीपरे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा साहू, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, खोमिन साहू,नीता साहू चंद्रिका गंजीर पूर्व जनपद अध्यक्ष डामेश्वरी साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू, शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, मनोहर सिन्हा ईशा प्रकाश साहू, पन्नालाल साहू गणेश साहू संजय जांगड़े संजय हिरवानी धर्मेंद्र साहू राजू शर्मा मनीष साहू, रामसहाय साहू, लीला राम सोनबेर खिलेश्वरी साहू, देवघर साहू, ढंगू हिरवानी यादराम साहू, दुर्गानंद साहू, जनार्दन सिन्हा, नंदकिशोर शर्मा तू केश्वर पांडे दिनेश्वरी सिन्हा, डिगेश्वरी बंधु, संध्या साहू, अजेंद्र साहू, मितेश साहू, लोकेश श्रीवास्तव अमित चोपड़ा कमल पंपलिया नरेंद्र सोनवानी भूपेश साहू सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महज तीन लोग नाक और मुंह को छोड़ दाढ़ी में लटका रखे थे मास्क

गौरतलब है कि इस धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बीते दिनों सांसद मोहन मंडावी के दौरे के दौरान करहिबदर टीकाकरण सेंटर में अव्यवस्था मिलने के मुद्दे को उठाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में क्या स्थिति है जहां कोरोना टीकाकरण चल रहा है वहां ना पिने की पानी व्यवस्था थी और कुछ व्यवस्था था।

जब भाजपाई कोरोना को लेकर इतना संवेदनशील है तो धरना प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क क्यों भूल जाते है भाजपाई या जरूरी नही…?

क्या कोरोना से बचने और बचाने से ज्यादा चेहरा चमकाना है जरूरी…?

Nbcindia24

You may have missed