Breaking
Wed. Mar 4th, 2026
नेशनल फुटबाॅल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मान
अपर कलेक्टर ने शाॅल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर दी बधाई व शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़/बालोद जिले की नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया है। अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने उन्हें प्रतीक चिन्ह और शॉल प्रदान कर सम्मानित किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। किरण पिस्दा भारतीय महिला फुटबॉल टीम का हिस्सा हैं, जिसने हाल ही में एएफसी एशियन कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया है। इस टूर्नामेंट में टीम की सफलता में किरण पिस्दा की भूमिका महत्वपूर्ण रही है, खासकर डिफेंडर के रूप में उनके प्रदर्शन ने टीम को मजबूती प्रदान की।
किरण पिस्दा की उपलब्धियाँ:
– एएफसी एशियन कप 2026 के लिए क्वालीफाई: भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने 22 साल बाद इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है, जिसमें किरण पिस्दा का योगदान अहम रहा है।
– यूरोपीय फुटबॉल सफर: किरण ने 2023 में क्रोएशिया के एक फुटबॉल क्लब से अनुबंध किया और यूरोपीय फुटबॉल सर्किट में भी खेली हैं।
– राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भागीदारी: किरण ने देश के कई राज्यों में राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया है और नेपाल में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।किरण पिस्दा के पिता महेश पिस्दा जिला कार्यालय बालोद में सहायक अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बेटी की इस उपलब्धि से वे अत्यधिक खुश हैं और इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण मानते हैं। किरण पिस्दा की इस सफलता से बालोद जिले और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है।

इस अवसर पर जिला स्तरीय सभी अधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए तालियों के माध्यम से बधाई दी। डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर ने बताया कि भारतीय महिला फुटबाॅल टीम ने हाल ही में एएफसी एशियन कप के लिए क्वालिफाई किया है, उक्त टीम में बालोद जिले की किरण पिस्दा भी शामिल है। किरण पिस्दा के पिता महेश पिस्दा जिला कार्यालय बालोद में सहायक अधीक्षक के पद में पदस्थ हैं।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed