Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

एनबीसी इंडिया 24 न्यूज दंतेवाड़ा @ विगत 20 अक्टूबर (रविवार) को रायपुर से धमतरी, कांकेर , जगदलपुर में अपना संदेश प्रसारित करते हुए शांति और एकता का संदेश (राइड फ़ॉर पीस बाइक रैली) ले कर राजधानी रायपुर से निकली रैली में शामिल 80 से अधिक युवा कल शाम तक दंतेवाड़ा पहुंचे। आज सुबह दंतेवाड़ा बस स्टैंड में ग्रुप के सदस्यों द्वारा शांति का संदेश , समूह गीत तथा पर्यावरण तथा जल संरक्षण पर प्रेरक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर दंतेवाड़ा बस स्टैंड में गणमान्य नागरिक, अधिकारी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक तथा अन्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे। दंतेवाड़ा से शांति एकता का संदेश देते हुए बाईक रैली बीजापुर के लिए रवाना हुई। रैली में जिसमें बच्चे , युवा, महिलाएं सभी उम्र,वर्ग, धर्म के लोग शामिल है, का स्वागत गीदम पहुंचने पर व्यापारी संघ तथा भाजपा पदाधिकारियों द्वारा किया गया। रैली में शामिल समूह बस्तर संभाग के सातों जिले में इसी प्रकार नुक्कड़ नाटक व गीतों की प्रस्तुति देकर शांति का पैगाम देते घूम रहे हैं, उक्त बाइक रैली में सर्व धर्म व सर्व समाज के लोग शामिल हो रहे है जो रविवार 20 अक्टूबर की सुबह रायपुर से निकल कर बस्तर संभाग के सभी जिलों से होकर 25 अक्टूबर को शाम तक रायपुर वापस जायेंगें।

मानवता, भाईचारा, एकता के लिए शांति सन्देश ले कर ये बाइक रैली रविवार 20 अक्टूबर को सुबह रायपुर से सर्व धर्म पुजारी, मौलाना , पादरी तथा डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ के बिशप मैडम के साथ मौजूद अन्य गणमान्य नागरिको के बीच सेंट पॉल चर्च, सिविल लाईन रायपुर से निकली है जो कांकेर होते हुए जगदलपुर को रात्रि विश्राम, 21 अक्टूबर को सुकमा में रात्रि विश्राम, 22 को दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम कर चुकी है , अब आगे 23 अक्टूबर को बीजापुर में रात्रि विश्राम तथा नारायणपुर में 24 अक्टूबर को रात्रि विश्राम कर 25 की सुबह नारायणपुर से निकलकर शाम तक रायपुर पहुँचेगी ।

राइड फ़ॉर पीस में बुलेट लेकर कुछ युवतियां व महिलाएं भी शामिल हैं । रैली के संयोजक नितिन लौरेन्स, सह संयोजक जयदीप रॉबिंसन, डीकन मनशीश केजू ने बताया कि शान्ति रैली के सभी राइडर्स देशप्रेम की जज्बे से ओतप्रोत होकर शांति एकता भाईचारे का पैगाम लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर अंचल में रैली का आयोजन करके जनता के बीच शांति का संवाद कर रहे हैं।

राइडर्स में भारी उत्साह, रोमांच

राइड फार पीस बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवतियां व महिलाएं भी शामिल हो रही है। शामिल होने वाले राइडर्स में उत्साह देखते ही बन रहा था जिनका स्वास्थ्य परीक्षण भी शनिवार को रायपुर में कराया गया है। बस्तर में इस बाइक से रैली को लेकर युवाओं में भरपूर रोमांच है, रास्ते में स्कूली बच्चे, गश्त करते जवान तथा अन्य नागरिकों से परस्पर संवाद तथा सम्मान पूर्ण आचरण से बेहतरीन माहौल बन रहा है। इसी प्रकार रैली में शामिल युवाओं में अधिकांश लोग बाइक से पहली बार छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल में जा रहे है इसलिए उनमें भरपूर उत्साह बना हुआ है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *