Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

फरसगांव/विश्रामपुरी @ कोंडागांव जिले के विकासखंड बडे राजपुर ब्लॉक मुख्यालय विश्रामपुरी के तत्वाधान में आज 11.09.2024 बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी में कोया ब्लड बैंक के 10,000 यूनिट रक्तदान पूर्ण होने के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग बड़े राजपुर की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी में मरीजों को फल एवं स्वल्पाहार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

जिसमें कोया ब्लड बैंक के जिला प्रभारी संतोष कोयतुर मरकाम, गोंडवाना समाज समन्वय समिति ब्लॉक अध्यक्ष प्रभु केमरो, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष श्रवण कुमार मरकाम, सर्व आदिवासी समाज की पूर्व सचिव लक्ष्मण मरकाम, गो.सा उपाध्यक्ष दिलीप नेताम, उपखंड कोरगांव अध्यक्ष बुधराम मण्डावी, सर्व आदिवासी समाज के सदस्य सुकलाल वट्टी, गो. सा. पूर्व अध्यक्ष सोपसिंग मरकाम, राजमान शोरी, दलसाय परस्ते सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष बलदेव नेताम, किशोर नेताम प्रभारी कोया बुक बैक, मिथलेश नेताम, सोमनाथ नेताम, विकी चांदेकर सरपंच प्रतिनिधि, ईश्वर मरकाम,मोती नेताम,संतु मरकाम सरपंच प्रतिनिधि बिरपारा, महेंद्र मरकाम, सुनिल मण्डावी, भारत वट्टी,सत्यप्रकाश नेताम, लखु मरकाम, राजेंद्र मरकाम, बिमला नेताम, पूनम नेताम, सरिता मरकाम, मालेश मण्डावी, एवं कोया बुक बैक लाइब्रेरी के सभी छात्रा और स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुरी स्टाफ आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

केबीकेएस कोया ब्लड बैंक जिला प्रभारी संतोष मरकाम ने बताया कि 2005 से निरंतर इस विंग द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों तथा अन्य राज्यों में इसकी शाखाएं मानवता की रक्षा के लिए रक्तदान देकर हजारों लोगों का जान बचाने का कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी इनका शाखा बन गया है।

कोया ब्लड ग्रुप बनाने का उद्देश्य आज हम हर बड़े अस्पतालों के बाहर मरीजों के रिश्तेदारों को ब्लड के लिए इधर-उधर भटकते हुए देखते हैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब परिवारों को , इन मरीजों का शहरों में कोई परिचित के भी नहीं होने से सही समय पर ब्लड की व्यवस्था करना बहुत ही दुष्कर कार्य हो जाता है।

इससे हर वर्ष हजारों मरीजों की जान चले जाती है इन्ही गंभीर समस्याओं को देखकर सन् 2005 में कांकेर जिले के एक छोटे से गांव कुर्रूटोला से निकला यह विचार कुछ युवा साथियों के सहयोग से कोया ब्लड बैंक की संकल्पना अश्वनी कांगे ,हरिश्चंद कांगे, गौतम कुंजाम के द्वारा सन् 2005 से शुरू किया गया था ।

इस पुनित उद्देश्य के साथ आज हम सब हासपेन फुलसिंग मरकाम के साथ आज इस मुहिम से जुड़ कर सतत् रक्तदान कर रहे हैं सन् 2019 के कोरोना काल के बाद कोया ब्लड बैंक के रक्तदाताओं का डिजिटल डाटा संग्रह कर रहे हैं 2019 से अब तक 10000 से अधिक यूनिट रक्तदान कर चूके है।

आज दिनाँक 11.09.2024 को कोण्डागांव जिला के बड़े राजपुर ब्लॉक मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण कार्यक्रम रखा गया है केबीकेएस ब्लड बैंक के ऊर्जावान साथियों द्वारा हमेशा कोई ना कोई जरूरतमंद को निःशुल्क रक्तदान किया जाता है

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *