Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

विजय साहू कोंडागांव @ जिले में लगातार हो रही बारिश से केशकाल विधान सभा में निर्माण कार्यो की पोल खोल दी है। ग्राम पंचायत धनोरा के ध्रुवापारा पहुंच मांर्ग में बने पुल का रिटर्नवाल और एप्रोच रोड बारिश की भेट चढ़ गया है जिसके चलते गांव के ग्रामीणों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूटा गया है ।

कुछ ही वर्ष पुर्व इस पुल का निर्माण करवाया गया था।पुल के टूटने की जानकारी मिलते ही तत्काल केशकाल SDM ने मौके का निरीक्षण किया और बारिश के कम होते ही जल्द मरम्मत कार्य करवाकर ग्रामीणों को आने जाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही।

वही बारिश से परेशान ग्रामीण जिला मुख्यालय से समर्क टूटने से काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है ।इस परेशानी से यहां के ग्रामीणों को कब राहत मिलेगी अब देखने वाली बात होगी। बरहाल इस गुणवक्त हिन निर्माण करवाने वाले जिम्मेदार अधिकारीयो पर विभाग क्या कार्यवाही करता है ये आने वाला समय बतायेगा क्योंकि बारिश में रिटर्नवाल और एप्रोच रोड का बह जाना निर्माण की गुणवता पर कई सवाल खडे कर रहा है।

Nbcindia24

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *