सदस्यता अभियान से भाजपा को मिलेगी नई उर्जा और मजबूती – वेंकट

अभियान को गति देने बस्तर प्रभारी ने भोपालपट्नम के कार्यकर्ताओं में भरा जोश

बीजापुर @ भारतीय जनता पार्टी जिला ईकाई बीजापुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बस्तर प्रभारी जी वेंकट का कहना है कि भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान को और तेज करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने देशभर में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सदस्यता अभियान में जुटने के लिए कहा है। इस अभियान के तहत्, भाजपा अपने वर्तमान सदस्यों के अलावा नए सदस्यों को भी जोड़ने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।पार्टी का लक्ष्य देशभर में अपने सदस्यता संख्या में वृद्धि करना और अपने आधार को मजबूत करना है।

इसी तारतम्य में श्री वेंकट ने बुधवार को भोपालपट्नम में मंडल स्तर पर पदाधिकारियों- कार्यकर्ताआंे की बैठक ली। जिसमें शक्ति केंद्र से लेकर, बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

उन्हें संबोधित करते हुए श्री वेंकट ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और इससे पार्टी को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और नेता इस अभियान में जुटकर नए सदस्यों को जोड़ने के लिए काम करेंगे।

यह भी कहा कि बूथ स्तर पर 200 सदस्य बनाने की अनिवार्यता है, सभी कार्यकर्ता निर्धारित किए गए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए कार्य करें। बूथ स्तर पर लोगों को किस तरह से सदस्यता ग्रहण कराएं, इसकी जानकारी भी श्री वेंकट ने दी।

बैठक की जानकारी साझा कहा कि इस अभियान के लिए पार्टी ने विशेष रणनीति बनाई है। जिसमें सोशल मीडिया का उपयोग करके नए सदस्यों को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

उन्होने का कि सदस्यता अभियान से पार्टी का आधार मजबूत होगा और वह देशभर में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेगी। नए सदस्यों को जोड़ने से पार्टी को नई उर्जा और नए विचार मिलेंगे। पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और वह अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को बेहतर तरीके से संगठित कर सकेगी। पार्टी अपनी विचार धारा को देशभर में फैला सकेगी और लोगों को अपने विचारों से जोड़ सकेगी।

Nbcindia24