पिता के लाड प्यार के सामने बेटी के लिए मोबाइल हुआ कीमती, मोबाइल गुम जाने पर कलयुगी बेटी ने पिता की कर दी हत्या..?

एनबीसी इंडिया 24 यूट्यूब चैनल पर देखें पूरी खबर

Nbc India 24/chhattisgarh। कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत कंचनपुर निवासी मंगलू धनुहार (58 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहते थे। बीते दिनों उनकी बेटी दिव्या (22 वर्ष) अपनी पांच माह की बेटी के साथ घर आई थी। इस दौरान उसका मोबाइल खो गया। इस बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था।

शराब पीते हुए विवाद, तो पिता को पीट-पीटकर मार डाला

रविवार को मंगलू और उसकी बेटी दिव्या शराब के नशे में थे। रात आठ बजे के करीब मंगलू और दिव्या के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। इस पर नाराज होकर दिव्या ने अपने पिता को डंडे और पत्थर से पीटकर मार डाला। पिता की हत्या के बाद दिव्या अपनी मां पुसइया बाई के साथ मिलकर मृत पिता को घर के पास ही दफना दिया। इसके बाद दिव्या अपनी बेटी और मां पुसइया बाई के साथ फरार हो गई।

पुलिस की मौजूदगी में दफन शव को निकलते

पड़ोसी महिला ने पुलिस को दी सूचना

इस दौरान पड़ोसियों ने उन्हें पिता को दफनाते देख लिया। डर के कारण पड़ोसियों ने रात में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। सुबह पड़ोसियों ने गांव के लोगों को घटना के संबंध में बताया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर बेलगहना चौकी पुलिस ने तहसीलदार शिवम पांडेय से अनुमति लेकर शव को निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुछ दिन पहले ही बच्चों को लेकर घर आई थी दिव्या
पड़ोसी महिला ने पुलिस को बताया, मंगलू से दिव्या का मोबाइल खो गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो रहा था। दोनों नशे में धुत थे। फिलहाल सामने आया है, चापी डैम के पास रहने वाले युवक से दिव्या का प्रेम प्रसंग था। उसी से दिव्या ने अपनी मर्जी से शादी कर ली थी। कुछ दिन पहले वह बच्चों को लेकर घर आई थी। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम संबंधों के विरोध के चलते तो हत्या नहीं हुई।

जमीन में दफन शव

पूछताछ करने पर पड़ोसियों को धमकाया

मंगलू गांव से दूर मकान बनाकर रहता था। उसके घर के पास दो और लोगों के मकान हैं। रविवार की रात उनके बीच विवाद के दौरान पड़ोस में रहने वाली परदेसनिन बाई ने समझाइश दी। इस पर दिव्या उससे विवाद करने लगी। साथ ही बीच में आने पर मार डालने की धमकी दी। इस पर पड़ोसी अपने घरों में दुबक गए। इस दौरान उन लोगों को घटना की जानकारी हो गई थी। इसके बाद भी वे डरकर घर में ही रहे। सुबह होते ही उन्होंने घटना की जानकारी गांववालों को दी।

Nbcindia24

You may have missed