सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बालोद द्वारा धान परिवहन कराने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट पहुच कलेक्टर को ज्ञापन सौपा
एनबीसी इंडिया 24 न्यूज बालोद / जिले में धान खरीदी बंद होने के बाद अब धान खरीदी केन्द्रों में रखे धान सहकारी समितियों के लिए मुसीबत बनी हुई है, सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला बालोद द्वारा धान परिवहन कराने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट पहुच कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।
कलेक्टर को ज्ञापन सौपने आये सहकारी समिति कर्मचारी संघ की माने तो जिले में 122 समिति के 143 उपार्जन केन्द्र मे 144481 किसानो द्वारा 7487146.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई जिसमे मिलरो के माध्यम से 5471109.50 क्विंटल धान का ही परिवहन हुआ है शेष धान 2016037 क्विंटल अभी भी उपार्जन केन्द्रों में शेष है।
धान खरीदी नीति के कंडिका अनुसार बफर लिमिट की सीमा से अधिक होने पर 71 घंटे के अंदर धान परिवहन कराया जाना अंकित है साथ ही कंडिका 2.7 के अनुसार लिमिट की सीमा से अधिक होने पर 72 घंटे के अंदर धान परिवहन कराया जाना अंकित है साथ ही कडिका 2.8 के अनुसार उपार्जन केन्द्र के द्वारा खरीदे गए धान का परिवहन विपणन संघ यथा संभव एक माह के भीतर कराया जाना है तथा समिति द्वारा खरीदे गए संम्पूर्ण धान का उठाव 28 फरवरी तक किया जाना है, समय पर परिवहन नही होने से समिति को सुखत शार्टेज का सामना करना पड़ता है।
अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सहकारी समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी गजेन्द्र देशमुख, बहादुर पिपरिया, खेमराज साहू, यशवंत साहू, हुकुमचंद साहू ने जल्द धान उठाव की मांग करते हुए कलेक्टर ज्ञापन सौपा है|
More Stories
BALOD: तृप्ति को मिला संजय मंजू बैस का साथ, पूरी पढ़ाई खर्चा उठाने का लिया जिम्मा ।
CG: बालोद जिले में कोदो की खेती का बढ़ता रुझान: कम लागत में अधिक लाभ के लिए किसान हो रहे प्रेरित।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) धमतरी द्वारा गाँधी मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर सरकार की शिक्षा-विरोधी नीतियों के विरुद्ध ज़ोरदार प्रदर्शन किया